search

गोरखपुर एयरपोर्ट पर दिखा दिल्ली में मौसम खराब होने का असर, दो उड़ानें रद और कई विमान लेट

deltin33 2025-12-30 01:27:23 views 863
  

दिल्ली में मौसम खराब होने से दो उड़ानें रद।



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली में मौसम खराब होने का असर गोरखपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों पर पड़ा।सोमवार की सुबह दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट और इंडिगो की दो उड़ानें रद कर दी गईं, जबकि दिन चढ़ने के साथ अन्य रूट की फ्लाइटें देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दृश्यता कम होने की वजह से सुबह 10:50 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली स्पाइसजेट की उड़ान और 11:40 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान को रद कर दिया गया।

राहत की बात यह रही कि इन दोनों उड़ानों के रद होने की सूचना यात्रियों को समय से दे दी गई थी, जिससे कई यात्रियों ने अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था कर ली।

हालांकि दोपहर और शाम की उड़ानों पर भी मौसम का असर बना रहा। अपराह्न 3:20 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब एक घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।

वहीं 3:50 बजे कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान भी लगभग 30 मिनट विलंब से रवाना हो सकी। इसके अलावा शाम 6:15 बजे मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट करीब 2:40 घंटे की देरी से पहुंची।

पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही देरी के चलते यात्रियों को टर्मिनल भवन में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मौसम ठीम होने की उड़ानों का संचालन सामान्य हो जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470465