search

चीन का ऑपरेशन नेपाली दुल्हन: ऑनलाइन चल रहा सारा खेल, अपार्टमेंट से खुला सारा राज

LHC0088 2025-12-30 00:27:23 views 1250
  

चीन का ऑपरेशन नेपाली दुल्हन।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल, चीन से आने वाले \“दुल्हन खरीदारों\“ के लिए नया बाजार बन गया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। दलालों और ऑनलाइन बिचौलियों द्वारा नेपाली महिलाओं को चीनी नागरिकों के लिए संभावित दुल्हन के रूप में पेश किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद नेपाली अधिकारियों ने अवैध सीमा पार विवाह सौदों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल के आव्रजन अधिकारियों द्वारा पिछले महीने काठमांडू में कई नेपाली महिलाओं को चीनी नागरिकों के साथ किराए के अपार्टमेंट में रहते पाया गया। इसके बाद से ही \“\“दुल्हन खरीदने\“\“ वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

हांगकांग स्थित साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी पुरुषों ने महिलाओं के वीडियो बनाने और उन्हें चीन में अपने दोस्तों को भेजने और इंटरनेट मीडिया पर साझा करने की बात स्वीकार की।

अधिकारियों ने वीजा उल्लंघन के लिए चार चीनी नागरिकों को निर्वासित कर दिया। उन्होंने कहा कि चीन में महिलाओं को जबरन शादी के लिए मजबूर करने के आरोपों के लिए उनके पास पर्याप्त सुबूत मौजूद नहीं थे।

नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने यात्रा सलाह जारी की है, जिसमें नागरिकों को \“\“दुल्हन खरीदारों\“\“ के प्रति आगाह किया है। उनसे कहा गया है कि वे विवाह एजेंसियों और दलालों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। साथ ही कहा कि धोखे या लाभ के लिए सीमा पार विवाह कराना चीनी कानून के तहत अवैध है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126