search

सड़क की बजाय यमुना नदी में मौत का स्टंट, बिना लाइफ जैकेट पहने नाविक ने खतरे में डाली यात्रियों की जान; पुलिस ने भेजा जेल

Chikheang 2025-12-29 23:57:36 views 1247
  

मथुरा में नाविकों के साथ बैठक करते कोतवाल।  



जासं, मथुरा। स्टंटबाजी का जुनून अब सड़कों से निकलकर अब यमुना नदी तक पहुंच गया है। एक नाविक ने आधा दर्जन श्रद्धालुओं की जान के साथ खिलवाड़ कर दिया। यमुना की धार में तेज रफ्तार में नाव दौड़ाते हुए खतरनाक स्टंट कर दिया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होकर कोतवाल तक पहुंच गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोतवाल ने नाविक को जेल भेज दिया। साथ ही बैठक कर सभी मल्लाहों को हिदायत देते हुए लाइफ जैकेट अनिवार्य कर दिया। किराए के साथ छोटी और बड़ी नाव में श्रद्धालुओं को बैठाने की संख्या भी तय कर दी।  

कोतवाली थाना के बंगाली घाट चौकी क्षेत्र में नाव संचालक करतार सिंह रविवार को करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं को नाव में बैठाकर यमुना में सैर कराने ले गए थे। श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। नाविक करतार सिंह ने तेज रफ्तार में नाव को दौड़ाते हुए कई खतरनाक स्टंट कर दिए। इसे देख यमुना किनारे लोग भी दंग रह गए।

इस दौरान किसी ने स्टंट का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। थोड़ी ही देर में वीडियो कोतवाल विनोद बाबू मिश्र तक पहुंच गया। वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाविक करतार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद कोतवाल ने सभी मल्लाहों को बुलाकर एक बैठक की।

इसमें हिदायत की कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोई भी नाविक नावों में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं को नहीं बैठाएगा। छोटी नाव में 10 और बड़ी नाव में 15 से अधिक श्रद्धालु होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कोतवाल ने मल्लाहों से कहा कि 100 रुपये से अधिक किराया भी वसूल नहीं किया जाएगा। बिना लाइफ जैकेट के श्रद्धालुओं को नाव में बैठाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160930