deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष का नाम तय, दिल्ली में हाईकमान से मिलकर लौटे सीएम सुक्खू कब होगा ऐलान?

Chikheang 2025-10-7 02:36:39 views 867

  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव





राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Congress, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलेगा। 13 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की रिज पर प्रतिमा का अनावरण होना है। चर्चा यह है कि इस कार्यक्रम के बाद ही नए अध्यक्ष की तैनाती होगी। पार्टी हाईकमान ने नाम तय कर दिया है, ऐलान कार्यक्रम से पहले भी किया जा सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शिमला संसदीय क्षेत्र से नेताओं के नाम सबसे आगे हैं। इसमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर का नाम भी चर्चा में है।



रोहित ठाकुर अध्यक्ष बनने के लिए मंत्री पद छोड़ने के लिए भी हामी भर चुके हैं, जबकि विनय कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष हैं व वीरभद्र सरकार में सीपीएस रह चुके हैं। जातीय समीकरण के अनुसार वे अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। बीते माह उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी। वह भी कह चुके हैं कि हाईकमान उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगा उसे निभाने के लिए तैयार हैं।


कुलदीप राठौर का नाम इस कारण आगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व एआइसीसी प्रवक्ता कुलदीप राठौर भी रेस में शामिल हैं। वह खुद अध्यक्ष बनने के लिए इन्कार कर चुके हैं, लेकिन हाईकमान चाहता है कि उन्हें कमान सौंपी जाए। राठौर जब पूर्व में अध्यक्ष थे तो भाजपा के सत्तासीन होते हुए उन्होंने संगठन को न केवल मजबूत किया, बल्कि उपचुनाव में भी जीत दिलाई। उनके नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया था।


विनोद सुल्तानपुर और संजय अवस्थी भी चर्चा में

इनके अलावा जिला सोलन के कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी व अर्की से विधायक संजय अवस्थी के नाम की भी चर्चा हो चुकी है।
कांगड़ा से इन दो नेताओं के नाम

आयुर्वेद मंत्री यादवेंद्र गोमा व पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल का नाम भी अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा है। गोमा कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि बुटेल सीपीएस रह चुके हैं।



वहीं भोरंज के विधायक सुरेश कुमार के नाम पर भी चर्चा हो चुकी है लेकिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री दोनों है। ऐसे में अध्यक्ष जैसा बड़ा पद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मिले, इसकी संभावना कम है।
दिल्ली से लौटे सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते रोज दिल्ली गए थे। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जो अस्वस्थ हैं, उनका हालचाल भी जाना। इसके अलावा कुछ अन्य नेताओं से भी दिल्ली में मुलाकात हुई है। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, महासचिव केसी वेणुगोपाल दोनों दिल्ली से बाहर हैं, इसलिए इन दोनों से मुलाकात नहीं हो पाई।



मुख्यमंत्री शिमला लौट आए हैं। चंडीगढ़ तक वह फ्लाइट से आए, जबकि शिमला सड़क मार्ग से पहुंचे। बुधवार को उनका कुल्लू जाने का कार्यक्रम है। कुल्लू दशहरा के समापन समारोह में शामिल होंगे।
उपमुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा रद

उप मुख्यमंत्री का भी मंगलवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम था, लेकिन वह रद हो गया है। अब वह मंगलवार को कुल्लू जाएंगे और वहां पर सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।


पंचायत चुनाव के कारण अब और देरी नहीं

इस साल दिसंबर महीने में पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में हाईकमान अब नए अध्यक्ष के साथ राज्य व जिला कार्यकारिणी का ऐलान करने में ज्यादा समय नहीं लगाएगा। राज्य अध्यक्ष का ऐलान होने के साथ राज्य कार्यकारिणी का गठन होगा। जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति की जाएगी। जिला अध्यक्ष आगे जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक कार्यकारिणी गठित करेंगे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की 80% पंचायतों में कोरम अधूरा रहने से लटका BPL सूची में चयन, अब कैसे जुड़ेंगे 2.82 लाख परिवार?


नवंबर 2024 से भंग है कांग्रेस कार्यकारिणी

नवंबर 2024 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य कार्यकारिणी सहित जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग किया था। अकेले प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही पार्टी गतिविधियों का संचालन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव: रोस्टर जारी होने से पहले दावेदारी का दौर शुरू, चौपाल ही नहीं सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
71924