सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। पुरवा तहसील क्षेत्र के 18 किमी खस्ताहाल मंगतखेड़ा-सोहरामऊ मार्ग को सात मीटर चौड़ीकरण की स्वीकृति शासन ने दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद 4822.29 करोड़ रुपये का शासनादेश जारी कर दिया गया है। वहीं बजट का प्रबंध होते ही लोक निर्माण विभाग द्वारा 18 किमी लंबे इस मार्ग की नापजोख शुरू कर करने के बाद टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी गई है। उक्त मार्ग की दुर्दशा को लेकर जागरण ने अभियान चलाकर कई बार खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मार्ग बनने से लगभग एक लाख आबादी व प्रतिदिन इस पर सफर करने वाले 15 हजार वाहनों के सवारों को जल्द ही यातायात की सुगमगता मिलेगी। पुरवा तहसील क्षेत्र के मंगतखेड़ा- सोहरामऊ 18 किमी मार्ग वर्तमान समय में दयनीय अवस्था में है। मार्ग पर केवल गड्ढे ही दिखाई दे रहे हैं।
मार्ग की दो वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने चार करोड़ की लागत से मरम्मत कराई थी। लेकिन कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे निर्माण के चलते कार्यदाई संस्था पीएनसी के मिट्टी लदे ओवरलोड डंपरों ने मार्ग को बर्बाद कर दिया। जिससे क्षेत्र की एक लाख आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
खस्ताहाल मंगतखेड़ा- सोहरामऊ मार्ग की जन शिकायतों पर विधायक अनिल सिंह ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर इसे कार्ययोजना में शामिल कराया था। गड्ढों में तब्दील उक्त मार्ग का निर्माण का मरम्मीकरण दो वर्ष पूर्व लोनिवि ने करीब चार करोड़ रुपये की लागत से कराया था।
लेकिन इधर कुछ समय से मार्ग की जर्जर हालत के कारण लोग दूसरे मागों का सहारा ले रहे थे। क्षेत्र के रोहित, सानू, लक्की आदि ने खुशी जताई है। विधायक अनिल सिंह ने बताया कि उक्त मार्ग सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही काम भी शुरू होगा। लोनिवि के जेई आनंद कुमार ने बताया कि मार्ग को सात मीटर चौड़ा और गड्ढे भरान में शामिल किया गया है। मार्ग की नापजोख शुरू की गई है। |