search

निगम कार्यालय में बुजुर्ग महिला लिफ्ट में फंसी, 20 मिनट की मशक्कत के बाद निकाली बाहर, कर्मचारियों ने अधिकारियों के कमरे लॉक किए

Chikheang 2025-12-29 19:27:23 views 669
  

लिफ्ट का टूटा हुआ दरवाजा।  






जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर नगर निगम कार्यालय की लिफ्ट में आज, सोमवार, एक दिवयांग महिला फंस गई। तकरीबन 15-20 मिनट तक फंसे रहने के बाद नगर निगम कार्यालय में हंगामा शुरू हो गया। गुस्साए नगर निगम कर्मचारियों ने सोमवार महिला को निकालने के बाद अधिकारियों के कमरों के बाहर ताले लटका दिए।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम कार्यालय में बुजुर्ग महिला किसी काम से पहुंची थी। ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए महिला लिफ्ट में चढ़ गई। लेकिन लिफ्ट बीच में ही फंस गई। लिफ्ट से महिला की आवाजें आने के बाद उसे रेस्क्यू करने का काम शुरू किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर निगम के कर्मचारियों ने 15-20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट से महिला को बाहर निकाला।  

यह भी पढ़ें- अमृतसर में मिला भ्रूण, कुत्ते मुंह में डाल ले जा रहे थे, लोगों ने किया रिकवर; पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जांच शुरू

  
निगम यूनियन के नेता निगम कमिश्नर संदीप ऋषि से बातचीत करते हुए।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया

नगर निगम कर्मचारियों ने जानकारी दी कि लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बहार निकालने में कर्मचारी सफल रहे। कर्मचारियों का कहना था कि महिला बुजुर्ग थी, इसके साथ ही वह दिल की मरीज भी थी। नगर निगम कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि अगर महिला को इस स्थिति में कुद हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता।  

यह भी पढ़ें- बटाला में सड़क हादसा, मोपेड को बस ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल; पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया
निगम अधिकरियों पर फूंटा कर्मचारियों का गुस्सा

महिला के बाहर निकलते ही नगर निगम कर्मचारियों का गुस्सा अधिकारियों पर निकलना शुरू हो गया। गुस्से में नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर और एक्सईएन के कमरों को ताला लगा दिया। यूनियन ने कमरों को ताला लगाने के बाद चाबी निगम कमिश्नर संदीप ऋषि को दे दी।  

यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर अधिकारी अपने परिसर की लिफ्ट को ही ठीक नहीं करवा सकते तो शहर का क्या भला करेंगे। बता दे की नगर निगम की मेयर ऑफिस की तरफ की लिफ्ट और पब्लिक यूटिलिटी के लिए इस्तेमाल होने वाली लिफ्ट कई महीनो से खराब पड़ी है। कई बार इनमें लोग फंस चुके हैं और मेयर ऑफिस वाली लिफ्ट का तो एक दरवाजा भी तोड़ना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट बैठक शुरू, मनरेगा से संबंधित बुलाए गए विधानसभा सत्र से पहले सीएम निवास पर बुलाई गई, जल्द मंत्री मुंडिया देंगे जानकारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160852