search

हरदोई में 25 हजार का इनामी अंतरजनपदीय गैंगस्टर गिरफ्तार, हत्या का प्रयास और लूट जैसे 9 मुकदमे हैं दर्ज

LHC0088 2025-12-29 18:27:38 views 1258
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, हरदोई। संडीला पुलिस ने 25 हजार के इनामी अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना संडीला में गैंग्सटर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।

पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को थाना संडीला में समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त तीन आरोपितों के विरुद्ध गैंग्सटर एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इनमें से वांछित अकील पुत्र स्व. अब्दुल शकूर निवासी मन डिंगरा, थाना संदना सीतापुर हाल पता मोहल्ला महतवाना, कस्बा संडीला फरार चल रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह से जुड़े एक अन्य आरोपित मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद असरफ निवासी तकिया पीर जलील, उत्तरी गोलागंज, थाना बजरंग, जनपद लखनऊ को पूर्व में 21 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।

गिरफ्तार अकील का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध हरदोई व सीतापुर जनपद के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158845