search

हावड़ा-पटना जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रीशेड्यूल, जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू रद, कई के मार्ग बदले गए, जान लें

Chikheang 2025-12-29 17:57:32 views 1240
  



संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। पूर्व रेलवे ने सोमवार 29 दिसंबर को लिंक रैक के देरी से चलने के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया है। इस कारण हावड़ा-पटना जनशताब्दी और बाघ एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चलेंगी। वहीं, जसीडीह-बैद्यनाथधाम रूट की मेमू ट्रेन को रद कर दिया गया है। रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डाउन लिंक ट्रेन के लेट होने की वजह से इन ट्रेनों को समय परिवर्तन किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इन ट्रेनों का समय बदला...

  • हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस (12023): यह ट्रेन आज (29 दिसंबर) हावड़ा से दोपहर 02:05 बजे खुलने वाली थी, लेकिन अब इसे रात 08:00 बजे रवाना किया जाएगा।  
  • हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (13019): आज रात 09:45 बजे हावड़ा से खुलने वाली यह ट्रेन अब 30 दिसंबर को रात 01:00 बजे (देर रात) रवाना होगी।

यह ट्रेन रहेगी रद

रेलवे ने 63157/63158 जसीडीह-बैद्यनाथधाम-जसीडीह मेमू ट्रेन को आज (29 दिसंबर) के लिए पूरी तरह रद्द कर दिया है। इससे बाबाधाम जाने वाले स्थानीय यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
रूट डायवर्ट

13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस (यात्रा तिथि 29.12.2025) आज अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन आसनसोल-प्रधानखंटा-धनबाद-गया-किऊल के रास्ते जाएगी। इस दौरान इसका ठहराव धनबाद और गया स्टेशनों पर दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160541