search

रेल यात्री सफर से पहले जरूर चेक कर लें टाइम टेबल, रेलवे ने किया कई ट्रेनों के समय में एक जनवरी से फेरबदल

Chikheang 2025-12-29 17:57:28 views 477
  

कासगंज जंक्शन।



संवाद सहयोगी, जागरण. कासगंज। रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों के स्टेशन से प्रस्ताव के समय में परिवर्तन किया गया है। यह समय परिवर्तन एक जनवरी 2026 से लागू होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि अपने सफर की योजना बनाएं तो ट्रेनों के समय परिवर्तन को ध्यान में रखें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एक जनवरी से लागू होगा समय परिवर्तन

ट्रेन संख्या 55339 कासगंज-अछनेरा कासगंज जंक्शन से 21:25 बजे के स्थान पर 21:20, ट्रेन संख्या 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी कासगंज से 11:05 बजे के स्थान पर 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। कासगंज-लखनऊ ट्रेन संख्या 15061 कासगंज से 17:25 बजे के स्थान पर 17:20 बजे, लखनऊ-कासगंज ट्रेन संख्या 15062 लखनऊ से 19:50 बजे के स्थान पर 19:25 बजे, लखनऊ-कासगंज ट्रेन संख्या 55312 लखनऊ से 11:00 बजे के स्थान पर 10:45 बजे, कासगंज-बरेली सिटी ट्रेन संख्या 55327 कासगंज से 11:00 बजे के स्थान पर 10:35 बजे एवं बरेली सिटी-कासगंज ट्रेन संख्या 55328 बरेली से 17:00 बजे के स्थान पर 17:25 बजे प्रस्थान करेगी।
समय परिवर्तन की जानकारी कर बनाएं सफर का प्लान


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि एक जनवरी से कुछ ट्रेनों के प्रस्थान के समय में परिवर्तन किया है। नवीन समय सारिणी एक जनवरी से लागू होगी। यात्री समय का ध्यान रखें, जिससे परेशानी न हो।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160696