search

मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने का विरोध, कांग्रेस ने किया आंदोलन का एलान

LHC0088 2025-12-29 17:57:17 views 1232
  

कांग्रेस पार्टी 5 जनवरी से करेगी आंदोलन। फाइल फोटो  



संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल)। कांग्रेस पार्टी ने सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड में 140वां स्थापना दिवस उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष महेश पांडे ने की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया और पार्टी के इतिहास, विचारधारा तथा संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के विचारों और कांग्रेस के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सावित्री देवी, सुदेश्वर यादव, लक्ष्मी प्रसाद यादव, राजकुमार राम, कृष्ण मोहन पासवान, लालमोहन पासवान सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी से लेकर आज तक लोकतंत्र, संविधान और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया है। महेश पांडे ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसने देश को आजादी दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से गांधी का नाम हटाने की किसी भी कोशिश को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने ऐलान किया कि मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी 5 जनवरी से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। यह आंदोलन गांव से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

सुपौल जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान और देश के विकास में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज नारायण प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है।  

स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय की स्थापना में कांग्रेस की भूमिका ऐतिहासिक रही है। कांग्रेस ने हमेशा गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा की है और आज भी पार्टी इन्हीं मूल्यों के साथ देश की जनता की सेवा में जुटी है। वक्ताओं ने वर्तमान समय में संगठन को मजबूत करने और आम लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158639