search

देश में सबसे अधिक बुजुर्गों के आंकड़ों में पंजाब चौथे नंबर पर, अभी से हेल्थ सेक्टर में बदलाव की जरूरत, अन्यथा कैंसर करेगा परेशान

LHC0088 2025-12-29 16:57:33 views 1256
  

कैंसर  



जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में 60 साल से ऊपर के लोगों की आबादी 11.6 फीसदी है। पूरे भारत में राज्य चौथे स्थान पर है। पंजाब में बुजुर्गों की बढ़ रही गिनती ने सेहत विशेषज्ञों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। एक नई रिसर्च के अनुसार चेतावनी दी गई है कि पंजाब में बुजुर्गों के बीच कैंसर के बढ़ते मामलों को रोकने, जांच करने और इलाज के लिए खास रणनीतियां बनानी होंगी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अगर ऐसा ना किया गया तो हेल्थ सेक्टर पर भारी बोझ पड़ सकता है। सेंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) स्टेटिकल रिपोर्ट 2023 के अनुसार, लंबी उम्र और कम जन्म दर के कारण राज्य में बुजुर्गों की गिनती तेजी से बढ़ रही है। 0-4 साल के बच्चों का हिस्सा महज 6 प्रतिशत रह गया है, जो जनसंख्या में बदलाव को दिखाता है।

राज्य को अकसर “कैंसर की राजधानी“ कहा जाता है, इसलिए बुजुर्गों के लिए उम्र और लिंग के आधार पर खास जांच और इलाज की जरूरत है।

  

यह भी पढ़ें- जालंधर में दोस्तों ने घर में मचाया खूनी खेल, झगड़े के बाद 20 साल के युवक को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
स्टडी के परिणाम चौकाने वाले रहे

पंजाब के एक बड़े अस्पताल में एक साल में 608 कैंसर मरीजों का अध्ययन किया गया। इनमें 82 प्रतिशत मरीज 60-74 साल के थे, जबकि 18 प्रतिशत 75 साल से ऊपर के। जब परिणाम निकला तो सभी हैरान हुए:


  • 60-74 साल वालों में खून और लिम्फ कैंसर सबसे ज्यादा (22.4%), उसके बाद ब्रेस्ट कैंसर (14.8%) और पेट का कैंसर (11.8%) मिला।

  • 75 साल से ऊपर में खून का कैंसर (28.4%) और पुरुषों के जननांग कैंसर (20.1%) प्रमुख रहा।

  • कुल मामलों में पुरुष 53.6% थे, जिनमें खून का कैंसर सबसे आम है। मल्टीपल मायलोमा खून कैंसर का सबसे आम प्रकार पाया गया।

  • महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर नंबर एक (30.1%) पर रहा।


यह भी पढ़ें- यूपी के स्कूलों में छुट्टी, MP में शून्य के करीब पहुंचा पारा; कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत; पढ़ें डिटेल
लिंग के आधार पर कैंसर के प्रकार

समूह

सबसे आम कैंसर

प्रतिशत
   
   
   
   
पुरुष
   
खून/लिम्फ कैंसर
   
29.7%
   
   
   
पुरुष
   
जननांग कैंसर (प्रोस्टेट)
   
17.8%
   
   
   
महिला
   
ब्रेस्ट कैंसर
   
30.1%
   
   
   
महिला
   
जननांग कैंसर (ओवेरियन/यूटराइन)
   
15.2%
   


यह भी पढ़ें- पंजाब में जाड़े का कहर, SBS नगर में पारा 2.4°C तक लुढ़का; ठंड और बढ़ने की चेतावनी
बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत

\“कैंसर प्रिवैलेंस इन एल्डरली पेशेंट्स- टर्शियरी केयर हॉस्पिटल एक्सपीरियंस फ्रॉम पंजाब\“ नाम से साउथ एशियन जर्नल ऑफ कैंसर में छपा है। शोधकर्ता सलोनी गोयल, पारुल वर्मा समेत सात विशेषज्ञों ने इसे तैयार किया। पंजाब सरकार को बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर तुरंत ध्यान देना चाहिए ताकि उनकी जिंदगी बेहतर हो सके।

शोधकर्ताओं ने कहा कि बुजुर्गों के कैंसर इलाज में जटिलताएं ज्यादा हैं। इसके लिए जरूरी है कि कैंसर रजिस्ट्री को मजबूत करना चाहिए। डॉक्टरों को बुजुर्गों के कैंसर में ट्रेनिंग देनी होगी। सभी को इलाज की आसान पहुंच और व्यक्तिगत उपचार उपलब्ध करवाना होगा। दवा, सर्जरी और थेरेपी का मिश्रित तरीका अपनाना जरूरी है।

  

यह भी पढ़ें- जालंधर में गवाही न देने की रंजिश में घर पर पत्थर-तलवारों से खौफनाक हमला, 10 आरोपी CCTV में कैद
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158761