search

Weather Update: आगरा में घना कोहरा, दृश्यता शून्य; आज कोल्ड-डे का अलर्ट

Chikheang 2025-12-29 13:56:44 views 125
  

घने कोहरे में गुजरते वाहन।



जागरण संवाददाता, आगरा। ताजनगरी में शनिवार रात घने कोहरे में दृश्यता शून्य हो गई। सड़कों पर वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया। पांच मिनट की दूरी तय करने में आधा घंटे से अधिक समय लगा। गलन बढ़़ने से लोग रातभर ठिठुरते रहे। दिन के तापमान में गिरावट आने से शहरवासियों को दोपहर में भी राहत नहीं मिली। शहर में दिनभर धुंध की चादर छाई रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को घने कोहरे के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि, अधिकतम तापमान में आई गिरावट



शहर में शनिवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। रात 11 बजे से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। शहर के मध्य में रात 12 बजे इतना घना कोहरा रहा कि दृश्यता शून्य हो गई। इससे वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया। कोठी मीना बाजार से अशोक नगर तक का रास्ता तय करने में 15 मिनट का समय लगा। दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गलन बढ़ने से रातभर लोग ठिठुरते रहे।
सोमवार को घना कोहरा, तापमान में आएगी कमी

सोमवार को सुबह कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाए चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी। सड़कों पर निकलने वाले वाहन लाइटें जलाकर निकले। वहीं सूर्योदय पर ताजमहल देखने आए पर्यटकों को कोहरे में डायना बेंच से ताज नहीं दिखा। इससे पहले आगरा में रविवार को सुबह भी कोहरा छाए रहने की वजह से धूप देर से निकली। तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने और हवा चलते रहने से लोगों को दिन में भी राहत नहीं मिली। शाम ढलते ही शहर में कोहरा छा गया।
मौसम विभाग ने जारी किया शीत दिवस का अलर्ट


मौसम विभाग ने सोमवार को अत्यंत घना कोहरा छाए रहने और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार और बुधवार को भी घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया गया है।

शहर में तापमान की स्थिति


तिथि, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान
25 दिसंबर, 22.7, 7.6
26 दिसंबर, 22.3, 7.4
27 दिसंबर, 20.8, 7.1
28 दिसंबर, 18.6, 9.7

मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार आज अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ही घना कोहरा रह सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143800

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com