search

बॉर्डर पर रुकेंगे भारी वाहन, कई रूट होंगे वन-वे...न्यू ईयर मनाने जा रहे हैं उत्तराखंड तो जान लें ट्रैफिक प्लान

deltin33 2025-12-29 13:26:28 views 1080
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। नए साल का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यातायात व पार्किंग प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था 30 दिसंबर की रात 12 बजे से प्रभावी होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित रूट और पार्किंग का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही चेतावनी भी जारी की है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में दूसरे राज्यों के भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा, जिससे शहर के भीतर जाम की स्थिति न बने। ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों के लिए चीला मार्ग को केवल एक्ज़िट मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

चंडी चौक क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने पर 4.2 डायवर्जन के माध्यम से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा। टोल प्लाजा पर अधिक दबाव की स्थिति में नहर पटरी का उपयोग कर वाहनों की निकासी कराई जाएगी।

वहीं, देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को आवश्यकता पड़ने पर मोहण्ड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज और गुरुकुल कांगड़ी होते हुए शहर में प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

इन वाहनों की पार्किंग अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमकादड़ टापू में कराई जाएगी। अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों को नारसन से लक्सर, फेरूपुर और जगजीतपुर होते हुए वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा और पार्किंग बैरागी कैंप में होगी।

मुरादाबाद और नजीबाबाद की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडी चौकी होते हुए चंडी चौक तक लाया जाएगा, जबकि बड़े वाहनों को 4.2 डायवर्जन की ओर मोड़ा जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए नेपाली फार्म और रायवाला मार्ग निर्धारित किया गया है, जिनकी पार्किंग लालजीवाला, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में होगी।

यह भी पढ़ें- कोहरे की मार! 5 ट्रेनें रद, कुंभ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें एक से 10 घंटे की देरी से पहुंची हरिद्वार


ऑटो-विक्रम के लिए यह रहेगी व्यवस्था

नववर्ष के दौरान ऑटो और विक्रम के संचालन पर भी विशेष नियंत्रण रहेगा। देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले ऑटो और विक्रम जयराम मोड़ तक ही आ सकेंगे, जबकि ज्वालापुर और बीएचईएल की ओर से आने वाले वाहनों को देवपुरा और शिवमूर्ति क्षेत्र से डायवर्ट किया जाएगा।

ललतारौ पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि थाना क्षेत्रवार पार्किंग स्थलों को भी चिह्नित किया गया है, ताकि वाहनों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा कराया जा सके।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469866