search

कोहरे की मार! 5 ट्रेनें रद, कुंभ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें एक से 10 घंटे की देरी से पहुंची हरिद्वार

LHC0088 2025-12-29 12:56:36 views 674
  

कोहरे के बीच धीमी गति से लक्सर आती दून एक्सप्रेस



संवाद सूत्र, जागरण हरिद्वार। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर रोक लगा दी है। जिसके चलते रविवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से 10 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पहुंची। पांच ट्रेन रद रहीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, वाराणसी- देहरादून जनता एक्सप्रेस, देहरादून -वाराणसी जनता एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर जाने वाली पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, लाल कुआं से अमृतसर जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस रद रहीं।

अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से, सहारनपुर से मुरादाबाद जाने वाली मेमो पैसेंजर एक घंटे की देरी, हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट दो घंटे की देरी से लक्सर पहुंची।

वहीं दिल्ली से देहरादून जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से, कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस, ऋषिकेश से चंदौसी जाने वाली चंदौसी पैसेंजर 1 घंटे की देरी से, सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से पहुंची।

हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से, दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से, जम्मू तवी से गुवाहाटी जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158672