search

आंध्र प्रदेश: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, हादसे में 1 की मौत और कई घायल

Chikheang 2025-12-29 12:56:33 views 1238
  

ट्रेन में आग की तस्वीर। फोटो - X



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। इस घटना से पूरी ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लगभग 66 किलोमीटर दूर यलमंचिली में देखने को मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन की दो बोगियां आग की चपेट में आ गईं। रात को लगभग 12:45 बजे आग की सूचना मिली।
एसी कोच में लगी आग

अधिकारियों का कहना है, “जब ट्रेन में आग लगी, तब एक कोच में 82 यात्री और दूसरे कोच में 76 यात्री सवार थे। हालांकि, आग में बी1 कोच से शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है।“


Anakapalli, Andhra Pradesh | A fire broke out in two coaches of the Tata Ernakulam Express near Elamanchili, Anakapalli, early today. The loco pilot halted the train immediately and enabled mass evacuation. One coach caught fire in the accident: Railway PRO — ANI (@ANI) December 29, 2025

ट्रेन से अलग हुए कोच

ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, दोनों क्षतिग्रस्त कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है।
मामले की जांच जारी

आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चली है। आग की लपटों से कुछ यात्रियों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160466