जागरण संवाददाता, शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सात जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
बिलासपुर में घने कोहरे का आरेंज अलर्ट, जबकि ऊना, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
शिमला में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
ऊना में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
कांगड़ा में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |