search

VHP का बड़ा बयान, हिंदू समाज अपने इतिहास से अनभिज्ञ, इसलिए आक्रांताओं को भी मान लेता महान

cy520520 2025-12-29 11:56:24 views 681
  

विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन पर मंच पर खड़े पदाधिकारी।  



जागरण संवाददाता, कतरास (धनबाद)। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अम्बरीष सिंह ने कहा कि हिंदू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है, लेकिन दुर्भाग्यवश हममें से अधिकांश लोग इसके बारे में समुचित जानकारी नहीं रखते। आक्रांताओं ने निरंतर हमारे इतिहास को धूमिल करने का प्रयास किया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें श्रीराम लला मंदिर के दर्शन का अवसर मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अज्ञानता के कारण हिंदू विरोधियों को मान लेते महान

वे कतरास में आयोजित विश्व हिंदू परिषद झारखंड की तीन दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अज्ञानता के कारण आज हम ऐसे लोगों को महान मान लेते हैं, जिन्होंने मंदिरों और मठों को नष्ट करने का कार्य किया तथा हिंदू इतिहास को समाज के समक्ष गलत रूप में प्रस्तुत किया।

उन्होंने हिंदू समाज को आपस में लड़ाने का भी प्रयास किया। उन्होंने सभी हिंदुओं से अपने इतिहास को जानने और उस पर गर्व करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज भी कुछ अराजक तत्व हिंदुओं को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने हमारे साथ न्याय नहीं किया। गलत लिखने और पढ़ाने का काम किया। अब यह सब नहीं चलेगा। हिंदू समाज जागरूक हो रहा है।  

कतरास के पंचगढ़ी बाजार स्थित राजस्थानी धर्मशाला में आयोजित विहिप की तीन दिवसीय कार्यसमिति बैठक का समापन रविवार को हुआ। इस बैठक में विहिप झारखंड प्रांत के सभी जिलों से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी सहित विभिन्न आयामों के प्रांतीय, विभागीय एवं जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर प्रांत और जिलों में नए दायित्वों की भी घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा के बीच झारखंड VHP का बड़ा निर्णय, संगठन विस्तार और दृढ़ीकरण पर जोर

कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय विशेष संपर्क प्रमुख अम्बरीष सिंह, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडेय, क्षेत्र मंत्री डॉ. बीरेंद्र साहू, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री राम नरेश सिंह, बजरंग दल प्रांत संयोजक सह प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत संयोजक मार्गदर्शक मंडल के श्रीकृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी जी, प्रांत गौरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, अरविंद सिंह, प्रकाश रंजन, जुगल किशोर, कीर्ति गौरव, विनय कुमार (सेवा प्रांत सह प्रमुख), मनोज चौरसिया, जनार्दन पांडेय, बलदेव पांडेय, अशोक चौरसिया, राजेश दुबे, आनंद महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139517

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com