search

Dhanbad Weather Update: पारा तीन डिग्री चढ़ने पर भी कनकनी बरकरार, कोहरे में फंसी दोनों राजधानी एक्सप्रेस

LHC0088 2025-12-29 10:26:42 views 639
  

कोहरे के कारण राजधानी जैसी ट्रेनें भी लेट। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के धनबाद कोयलांचल के साथ ही इसके आसपास के जिलों-बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में सर्दी का सितम जारी है। धनबाद में 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

आठ डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया है। तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली है। दिन में सर्द हवाएं कंपकपा रही है तो शाम में ठिठुरन बढ़ रही है। रात बढ़ने के साथ ठंडक और कनकनी बढ़ रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की और बढ़ोतरी की संभावना है। उसके बाद तीन दिनों में और एक डिग्री का उछाल आने का अनुमान है। अधिकतम तापमान भी 22 से 24 डिग्री पर चढ़ सकता है। हालांकि इससे मामूली राहत की ही संभावना है।

सुबह देर तक कोहरा छाए रहने से मौसम में ठंडक घुली रहेगी। रात में हिमालय से आनेवाली सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाएगी। राज्य के कुछ हिस्से में शीत लहर चलने के आसार हैं। इसका असर भी दिख सकता है।

ठंड और घने कोहरे के कारण रेल सेवा लगातार प्रभावित हे रही है। शनिवार को नई दिल्ली से हावड़ा व सियालदह राजधानी शाम के बजाय देर रात खुली। रविवार को सुबह के बदले 16 घंटे से अधिक विलंब से रात में आईं। सियालदह राजधानी 16 घंटे 15 मिनट लेट से रात 10:38 और हावड़ा राजधानी 16 घंटे 14 मिनट लेट से रात 10:52 पर पहुंचीं।

रविवार को भी नई दिल्ली से दोनों राजधानी एक्सप्रेस देर रात खुली और इस कारण सोमवार को भी लेट से आएंगी। नेताजी एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, दून व गंगा-सतलज एक्सप्रेस भी विलंब से आएंगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158549