यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।  
 
  
 
  
 
 डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Bihar chunav 2025 Date OUT: आखिरकार वह घड़ी आ ही गई। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा कर दी है। पूरे राज्य में छठ के बाद दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। जहां तक मुजफ्फरपुर का प्रश्न है तो यहां पर पहले चरण यानी छह नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 14 नवंब को परिणाम की घोषाणा की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
मुजफ्फरपुर जिले में 11 विधानसभा सीटें हैं। यहां की सभी सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। यानी मुजफ्फरपुर के गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां (सुरक्षित), सकरा (सुरक्षित), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर नगर, कांटी, बरूराज, पारू और साहेबगंज विधानसभा सीट पर एक साथ 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।  
 
  
मुजफ्फरपुर जिला में विधानसभा चुनाव 2025 का विवरण  
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 10 अक्टूबर 2025 |  | नामांकन की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2025 |  | नामांकन पत्रों की जांच | 18 अक्टूबर 2025 |  | नामांकन वापसी की अंतिम तिथि | 20 अक्टूबर 2025 |  | मतदान की तिथि |  06 नवंबर 2025 |  | मतगणना की तिथि | 14 नवंबर 2025 |  
  |