search

बिहार में शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाएं सवाल, भाजपा-जेडीयू सरकार पर घोटाले के गंभीर आरोप

cy520520 2025-10-7 01:36:36 views 1240
  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा व अन्य नेता।





राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कांग्रेस ने राज्य की जदयू-भाजपा सरकार पर नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस पार्टी यह जानना चाहती है कि भाजपा जेडीयू नेतृत्व ने आखिर बिहार को किस नजर से देखा है? क्या बिहार ऐसे मंत्री का प्रायोगिक प्रयोगशाला है जिनके कार्यकाल में पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था शर्मसार हुई? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



केंद्र की मोदी सरकार में शिक्षामंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल के दौरान देश की दो सबसे बड़ी राष्ट्रीय परीक्षाओं नीट और विश्वविद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा दोनों में पेपर लीक और भारी अनियमितताओं के मामले उजागर हुए। इन घोटालों के केंद्र में बिहार भी रहा। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पटना में 13 लोगों की गिरफ्तारी की, जले हुए प्रश्न-पत्र बरामद किए, और बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया, जिसने पुष्टि की कि पेपर के प्रश्न असली प्रश्नपत्र से मेल खाते थे। असल में बिहार को केंद्र की लापरवाही और शिक्षा-माफियाओं के गठजोड़ का शिकार बनाया गया।



बावजूद भाजपा ने उसी तत्कालीन मंत्री को, जिनके मंत्रालय में लाखों विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ा, बिहार का चुनाव प्रभारी बना दिया। यह न केवल बिहार के विद्यार्थियों का, बल्कि पूरे राज्य के स्वाभिमान का अपमान है।

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि बिहार, जो कभी नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों के कारण विश्व की शिक्षा राजधानी कहलाता था, आज भाजपा-जेडीयू की सरकार में पेपर माफियाओं और फर्जी डिग्री गिरोहों का अड्डा बन गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा-जेडीयू सरकार ने बिहार की शिक्षा प्रणाली को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। भर्ती और प्रवेश परीक्षा का मोल लगाया जा रहा है, हर पेपर लीक हो रहा है, और युवाओं के भविष्य की खुली नीलामी हो रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737