search

प्रतिबंधों के बावजूद रूस ने लॉन्च किए ईरान के 3 उपग्रह, पर्यावरण की निगरानी में मिलेगी मदद

Chikheang 2025-12-29 04:07:57 views 1263
  

रूस से तीन ईरानी उपग्रह लांच (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के सोयुज राकेट से रविवार को तीन ईरानी उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे गए। अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित इन दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग और मजबूत हो रहा है। ये उपग्रह पाया, जफर 2 और दूसरा कौसर हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हाल के वर्षों में, ईरान उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने के लिए रूस पर तेजी से निर्भर रहा है। नवीनतम तीन उपग्रह कृषि, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की निगरानी में मदद करने के उद्देश्य से भेजे गए हैं।

ईरान के रूस में राजदूत काजेम जलाली ने बताया कि सभी प्रतिबंधों और धमकियों के बावजूद ये उपग्रह ईरानी वैज्ञानिकों द्वारा डिजाइन और निर्मित किए गए हैं। उन्होंने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर पश्चिमी देशों द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र भी किया।

उन्होंने कहा, \“\“हम (रूस के साथ) विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। कुछ क्षेत्र स्पष्ट हैं और कुछ के बारे में हम स्पष्टीकरण नहीं देना चाहते।\“\“ (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160642