search

भारी उपग्रहों के लिए इसरो बना रहा तीसरा लॉन्च पैड, 4 साल में होगा तैयार

deltin33 2025-12-29 03:57:27 views 328
  

श्रीहरिकोटा में चार साल के भीतर इसरो का होगा तीसरा लॉन्च पैड (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीहरिकोटा में चार साल के भीतर तीसरा लॉन्च पैड विकसित करने की प्रक्रिया में है। एक शीर्ष वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक और विशिष्ट वैज्ञानिक पद्मकुमार ईएस ने बताया कि 12,000-14,000 किलो से अधिक वजन वाले बड़े उपग्रहों को अंतरिक्ष में विभिन्न कक्षाओं में स्थापित करने की अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए इसरो को बड़े प्रक्षेपण यानों की आवश्यकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इसरो तीसरे लॉन्च पैड की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि हम चार वर्षों में तीसरे प्रक्षेपण पैड को विकसित करने, स्थापित करने और चालू करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए गतिविधियां चल रही हैं। हम खरीद प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं और इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने वाले सही विक्रेताओं की पहचान कर रहे हैं।

पद्मकुमार ने बताया कि तीसरा लांच पैड चालू होने के बाद, इसका उपयोग 14,000 किलो से अधिक वजन वाले उपग्रहों को लांच करने के लिए किया जाएगा, जिन्हें अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यानों (एनजीएलवी) द्वारा ले जाया जाएगा। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1310K

Threads

0

Posts

4010K

Credits

administrator

Credits
400361

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com