search

यूपी में कांग्रेस का संविधान संवाद अभियान, प्रदेश भर में अगले 100 दिनों में करेगी 30 रैलियां

Chikheang 2025-12-29 03:27:02 views 651
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस राज्य भर में अगले 100 दिनों में 30 रैलियां करेगी। संविधान संवाद अभियान के तहत वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर, चित्रकूट सहित विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाली इन रैलियों के जरिए कांग्रेस आम नागरिकों को एसआइआर, मनरेगा व वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी के साथ जोड़ेगी। साथ ही चौपालों व महापंचायतों के सम्मेलन में पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुसार पार्टी 2026 के पंचायत व एमएलसी का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने सभी सीटों पर अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश जिन चुनौतियों से गुजर रहा है वह बेहद चिंता का विषय है। वर्तमान में आम जनमानस महंगाई, बेरोजगारी, से जूझ रहा है, किसान बदहाल हो चुके हैं। भाजपा देश में आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को लगातार कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मनरेगा रोजगार की योजना नहीं बल्कि ग्रामीणों का अधिकार है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने एसआइआर के नाम पर हो रही वोट चोरी को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया।

कहा कि यह कोई साधारण प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने का भाजपा एक सुनियोजित प्रयास है। भाजपा सरकार चुनावी प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।
स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने गांधी को किया याद

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी को याद किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा फहराया और कांग्रेस नेताओं को शपथ दिलाई। साथ ही पार्टी मुख्यालय में फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाला वर्ष 2027 कांग्रेस का होगा। राज्य के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक संविधान और लोकतंत्र को महत्व दिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160559