search

यूपी में भयंकर शीतलहर के चलते माध्यमिक स्कूलों का बदला समय, अब ये है नई टाइमिंग

deltin33 2025-12-29 01:27:37 views 791
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अत्यधिक ठंड व शीतलहर को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों का संचालन अब सुबह 10 बजे से तीन बजे तक होगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इसका आदेश भेजते हुए कहा कि अपने-अपने जिलों में विद्यालयों का संचालन सुबह 10 बजे से तीन बजे तक ही कराया जाए।

अभी तक जिलाधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय पर विद्यालय संचालित हो रहे थे। ज्यादातर जिलों में सुबह नौ बजे से विद्यालय चल रहे थे।

कुछ जिलों में इससे पहले भी विद्यालय खुल रहे थे। अब सुबह 10 बजे से पहले कोई भी कक्षाएं नहीं चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469776