search

यूपी पंचायत चुनाव: मतदाता सूची में नाम हटने पर भरें फॉर्म-दो, संशोधन भी कराना हुआ आसान

Chikheang 2025-12-29 00:57:22 views 469
  

मतदाता सूची से नाम हटे हैं तो जोड़ने के लिए भरें प्रपत्र-दो।



संवाद सूत्र, बाराबंकी। पंचायत चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। दावा आपत्तियां ली जा रही हैं। अभी भी लोगों के पास समय है, जिनके नाम सूची से हट गए हैं या किसी के नाम, पिता, पता में गलती हुई है तो प्रपत्र भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि पंचायत सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को हो गया था। 24 से दावा आपत्तियां ली जा रही हैं। शिकायतें आ रही हैं कि उनका नाम सूची से हट गए हैं। यदि नाम किसी का हट गया है तो प्रपत्र-दो भरकर बीएलओ के पास जमा कर दें, नाम पुन: जोड़ लिया जाएगा। अभी समय है, 30 दिसंबर तक फॉर्म जरूर भर दें।

यदि कोई नाम, पिता, पता, पति में कोई संशोधन कराना है, तो वह प्रपत्र-तीन भरें और विलोपन कराना है तो फॉर्म-चार भरेंगे। 31 दिसंबर से छह जनवरी 2026 तक निस्तारित की जाएंगी। सभी कार्यवाही पूरी करते हुए छह फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

अगले वर्ष 2026 में पंचायत चुनाव होने हैं, जिसमें जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी), क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), ग्राम प्रधान और ग्राम सदस्यों का चुनाव होगा। जिले में 1155 ग्राम पंचायतों के 3854 मतदान स्थलों पर 22 लाख 57 हजार 630 मतदाता थे।

पुनरीक्षण के बाद 3.50 लाख 483 मतदाता बढ़ाए गए। 2.66 लाख 836 वोटर सूची से हटाए गए हैं। इसमें डुप्लीकेट, फर्जी नाम, मृतक और शिफ्टेड शामिल हैं। जोड़-घटाव के बाद जिले में कुल वोटर 23 लाख 59 हजार 277 मतदाता पंचायत चुनाव में वोट करेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160631