search

एसआइआर सूची से तय होंगे वोट, 2027 में क्रांतिधरा से बजेगा भाजपा की प्रचंड जीत का बिगुल : पंकज चौधरी

Chikheang 2025-12-28 23:57:28 views 905
  

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का क्षेत्रीय संगठनात्मक बैठक में स्वागत करते जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी। जागरण



जागरण संवाददाता, मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मेरठ में पश्चिम उप्र की क्षेत्रीय संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। वे बोले, सिर्फ भाजपा में ही सामान्य कार्यकर्ता को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष बनने का अवसर मिल सकता है। इंडी गठबंधन में प्रदेश अध्यक्ष या राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए पुनर्जन्म लेना पड़ेगा। हमारे यहां कार्यकर्ता सर्वप्रिय हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी जो काम दे उसे शत-प्रतिशत करें। प्रमोशन अपने आप मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं निष्पक्ष रूप से निर्णय लेने वाला हूं।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा 2027 में में प्रचंड जीत मिलेगी, इसका बिगुल क्रांति धरा से फूंका जाएगा। एसआइआर के लिए गंभीरता से जुट जाएं। यदि हमारे समर्थक का नाम नहीं रहेगा, तो हमारी सारी मेहनत बेकार हो जाएगी, इसलिए बूथ की सूची जांच लें। इससे ही तय हो जाएगा कि हमें कितने वोट मिलने वाले हैं।इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मेरठ आगमन से पहले काशी टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा कर पार्टी नेता का स्वागत किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953