search

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं, तीन दिनों के लिए शहर में कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक प्रतिबंध

Chikheang 2025-12-28 23:27:21 views 684
  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, रांची। रविवार की शाम विशेष विमान से रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिला निर्धारित मार्ग से लोक भवन के लिए रवाना हुआ। राष्ट्रपति के रांची प्रवास को लेकर राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए रविवार से अगले तीन दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रातू रोड स्थित लोकभवन तक कुल 117 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, जबकि 75 बाइलेन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।  
ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूरी तरह बंद

काफिले के गुजरने के दौरान एयरपोर्ट रोड, हरमू रोड सहित पूरे रूट लाइन पर ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट रोड से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए सहजानंद चौक बाईपास रोड के रास्ते लोक भवन के लिए रवाना हुआ।  

  

उनके आगमन से पहले शाम 5 बजे ही सभी कट बंद कर दिए गए थे। बेरीकेडिंग लगा दी गई थी, जिस वजह से इस मार्ग में यातायात पूरी बंद रही। वहीं, आम लोगों की आवाजाही पर भी कड़ी निगरानी रखी गई। बैरिकेडिंग के आगे किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई। पूरे रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई थी।
तीन दिनों तक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी सख्ती

राष्ट्रपति के प्रवास के कारण तीन दिनों तक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी सख्ती बरती जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953