search

पति की प्रेमिका कर रही टार्चर, मुकदमें में फंसाने की दे रही धमकी... बचाव की गुहार

LHC0088 2025-12-28 22:57:41 views 586
  

थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति को उसकी प्रेमिका से बचाने की गुहार लगाई है। । (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सूत्र, जागरण, ऊंचागांव (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने पति को उसकी प्रेमिका से बचाने की गुहार लगाई है। आरोप है कि पति की प्रेमिका सास-ससुर और पीड़िता को विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। विवाहिता ने पति की प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पीड़िता का विवाह जुलाई 2024 में युवक के साथ हुआ था। पीड़िता का नौ माह की एक बेटा भी है। पड़ोस की ही एक महिला ने उसके पति को प्रेम जाल में फंसा रखा है। ससुराल वालों द्वारा शादी में दिए गए गहने भी आरोपित महिला ने हड़प लिए हैं। आरोप है कि महिला ने उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ झूठी शिकायत कर डरा धमका कर पांच लाख रुपये लेकर फैसला किया था।

बीते एक माह से आरोपित महिला फोन पर उसे टॉर्चर कर रही है। पीड़िता के पति को उससे अलग करने और तलाक दिलवाने की धमकी दे रही है। जब पीड़िता ने आरोपिता को अपने पति से दूर रहने को कहा तो आरोपित महिला ने फिर से झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। करीब एक सप्ताह पहले महिला उसके पति को लेकर फरार हो गई। फोन पर मैसेज कर तलाक कराने की धमकी दे रही है। थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने कहा कि विवाहिता की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138