search

फतेहपुर में नकाबपोश ने की हैवानियत, खेत गई वृद्धा से दुष्कर्म

LHC0088 2025-12-28 22:27:19 views 327
  



संवाद सूत्र, थरियांव (फतेहपुर)। फतेहपुर में हैवानियत को अंजाम दिया गया। एक युवक ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। वृद्धा रात आठ बजे खेत में गई थी। वृद्धा होश में आई तो स्वजन को जानकारी दी।  

थरियांव में वृद्धा को बंबी के पास पकड़कर एक नकाबपोश ने मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपित भाग निकला। कुछ देर बाद होश आने पर वृद्धा किसी तरह घर पहुंची। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। रविवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस नकाबपोश की धरपकड़ को सीसीटीवी खंगाल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
वृद्धा के तीन बेटे

थरियांव थाने के एक गांव की रहने वाली 62 वर्षीय वृद्धा के तीनों पुत्र बाहर ईंट भट्ठा में मजदूरी करते हैं। वह घर पर अकेली थी। शनिवार रात आठ बजे वृद्धा नित्य क्रिया के लिए बंबी के पास गई थी। यहां नकाबपोश व्यक्ति आया और वृद्धा का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद वृद्धा ने घर आकर पड़ोसी महिलाओं को आपबीती बताई। पड़ोसी ने इनके बेटे को मोबाइल फोन से सूचना दी। रविवार सुबह वृद्धा के पुत्र ने थाने में तहरीर दी।

  
आरोपित का बताया हुलिया

खबर पाकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह व महिला एसआइ सपना पटेल पीड़िता के पास जाकर बयान लिए। आरोपित का हुलिया पूछकर पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी हुई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित वृद्धा के बेटे की तहरीर पर अज्ञात नकाबपोश के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158585