search

दो चरणों में होगा मतदान, पहले चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर दूसरे के 13 अक्टूबर को होगी

LHC0088 2025-10-7 01:13:00 views 1082
  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान





राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान छह नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पहले चरण की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू

पहले चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर 2025 को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर (शुक्रवार) तय की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर (शनिवार) को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर (सोमवार) तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। पहले चरण का मतदान छह नवंबर (गुरुवार) को कराया जाएगा।


दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर से

दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को जारी होगी। इस चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर (सोमवार) होगी। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर (मंगलवार) को और नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर (गुरुवार) तय की गई है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर (मंगलवार) को कराया जाएगा।
14 नवंबर को मतगणना, 16 नवंबर तक पूरी प्रक्रिया

दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर (शुक्रवार) को होगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि पूरे चुनावी प्रक्रिया 16 नवंबर (रविवार) तक पूरी कर ली जाएगी।


दो चरणों में कुल 243 सीटों पर मतदान

पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों में और दूसरे चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। आयोग ने कहा है कि इस बार मतदाता सूची शुद्धीकरण, बूथ सुविधा और पारदर्शिता के मामले में बिहार चुनाव पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल साबित होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138