search

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में गलन अपार, तापमान नौ ड‍िग्री से पहुंचा नीचे, जान‍ि‍ए कैसा रहेगा मौसम

deltin33 2025-12-28 16:27:49 views 1196
  

वाराणसी में अध‍िकतम तापमान छह ड‍िग्री से नीचे होने से गलन का प्रकोप बना हुआ है।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ि‍त वाराणसी में गलन का असर व्‍यापक रूप से बना हुआ है। मौसम का रुख तल्‍ख है तो तापमान नौ ड‍िग्री से नीचे जा पहुंचा है। मौसम व‍िभाग ने पूर्व में ही अगले कुछ द‍िनों तक शीत द‍िवस और कोहरे का अलर्ट जारी क‍िया था। उसी अनुरूप मौसम का रुख भी बदला हुआ है। वातावरण में गलन का प्रकोप रात से ही शुरू हो गया और सुबह कोहरे का असर अंचलों में अध‍िक नजर आया। हालांक‍ि सुबह नौ बजे के बाद वातावरण में कुछ राहत म‍िली तो गलन और कोहरे में कुछ कमी आई लेक‍िन सूरज का ताप दोपहर तक नदारद रहा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम का रुख र‍व‍िवार की सुबह भी तल्‍ख नजर आया जब सुबह कोहरे के साथ ही ठंडी पछुआ हवाओं का जोर शुरू हो गया। मौसम व‍िभाग के अनुसार पहाड़ों का असर मैदानी क्षेत्रों में पहुंचने की वजह से मौसम का रुख इसी प्रकार बना रह सकता है। जबक‍ि धूप न‍िकलने की संभावना काफी कम है। इसकी वजह से दोपहर में भी ठंडी हवाओं का असर होने से ठंड का व्‍यापक प्रकोप पूर्वांचल में लोगों को कंपा रहा है। लोग घरों से अवकाश के द‍िन कम न‍िकले और न‍िकले भी तो गलन के असर से राहत की तलाश करते नजर आए।  

रव‍िवार को दोपहर में सूरज का ताप नहीं द‍िखने से गलन का असर द‍िन में भी बना रहा। मौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि आगे अध‍िक मौसमी बदलाव के नहीं होने का अनुमान जताया है। वहीं पहाड़ों पर पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर होने की वजह से मैदानी इलाकों में गलन का असर कुछ बढ़ा है। वातावरण में नमी का असर कुछ भले ही बढ़ा हो लेकि‍न ठंडक में कोई खास कमी नहीं आई है। मौसम व‍िभाग के सैटेलाइट तस्‍वीरों में दोपहर तक समूचे उत्‍तर प्रदेश में शीत द‍िवस की सक्र‍ियता नजर आ रही है।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 16.4°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 6.3 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 8.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.2 ड‍िग्री अध‍िक रहा। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 82% और अध‍िकतम 93% दर्ज क‍िया गया। मौसम व‍िभाग ने रव‍िवार को घने कोहरे और शीत द‍िवस का अनुमान जताया है। गलन का असर रात में भी होने की उम्‍मीद है। माना जा रहा है क‍ि आधी रात के बाद कोहरे का व्‍यापक असर हो सकता है। इसकी वजह से सोमवार की सुबह भी गलन से भरी रहने की उम्‍मीद जताई जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521