कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कोहरे के कारण रविवार को भी रेल यात्रियों की परेशानी बनी रही। दिल्ली आने वाली वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी, हमसफर सहित लंबी दूरी की 60 से अधिक ट्रेनें दो से 13 घंटे के विलंब से चल रही हैं। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 13.15 घंटे की देरी से चल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण वापसी दिशा में जाने वाली कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव करना पड़ा है। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ ही कई लोकल ट्रेनें भी आधे घंटे से लेकर एक घंटे की देरी से चल रही हैं।
देरी से चल रही प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन का नाम विलंब
नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष
सवा सात घंटे
नई दिल्ली-सोगरिया (कोटा) सुपरफास्ट एक्सप्रेस
साढ़े छह घंटे
नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस
5.20 घंटे
नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस
4.50 घंटे
नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
सवा तीन घंटे
नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस
पौने तीन घंटे
नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस
2.05 घंटे
हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस
दो घंटे
हजरत निजामुद्दीन-हुबली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
डेढ़ घंटे
आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस
सवा घंटे
आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
सवा घंटे
आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस
सवा घंटे
|