cy520520 • 2025-12-28 13:27:45 • views 201
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कड़ाके की ठंड ने 11 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। शनिवार को सुबह से ही चलने वाली बर्फीली पछिया हवा के कारण अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। इससे पहले वर्ष 2014 में इसके आसपास पहुंचा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर पिछले दो दिनों में पछिया हवा की रफ्तार बढ़ गई है। शुक्रवार को नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस कारण ज्यादा ठिठुरन रही। लगातार दूसरे दिन धूप नहीं निकली।
वहीं, न्यूनतम तापमान 10.7 रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अभी चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं। उत्तर बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया कि तापमान में और गिरावट आ सकता है।
हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण लगातार पछिया हवा चलेगी। इस कारण उत्तर बिहार में ठंड में वृद्धि होगी। जेट हवाओं के प्रभाव के कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। सुबह में मध्यम स्तर का कुहासा छाएगा।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री तक पहुंचेगा। पूर्वानुमानित अवधि में पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी।
इधर, भोर से ही घना कुहासा छाया रहा। इस कारण सड़कों पर चलने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता काफी कम थी। इस कारण वाहनों की लाइट जलती रही। ठंड का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है।
ट्रेनें देर से चलीं। घंटों की देरी से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड पर भीड़ कम रही। कई बसों के शीशे टूटे होने से यात्री ठंड से कांपते रहे।
वर्ष अधिकतम तापमान (27 दिसंबर, °C)
2024
26.2
2023
25.5
2021
23.8
2016
23.5
2022
22.5
2018
22.8
2015
22.0
2020
21.3
2017
14.8
2019
14.4
2014
13.9
2025
13.9
टमाटर, मटर और आलू के खेत में बनाए रखें नमी
पूर्वानुमानित अवधि में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। ऐसे में तापमान संवेदनशील फसल जैसे टमाटर, मटर और आलू पर कम नमी के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
ऐसे में किसान इन फसलों वाले खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखें। मक्का की फसल में तना छेदक कीट की निगरानी करें। सरसों की फसल में लाही से बचाव जरूरी है।
पिछले सात दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
27 दिसंबर
13.9
10.7
26 दिसंबर
15.4
8.4
25 दिसंबर
20.3
6.6
24 दिसंबर
16.4
10.5
23 दिसंबर
14.6
8.7
22 दिसंबर
17.4
10.6
21 दिसंबर
16.0
11.6
20 दिसंबर
15.0
12.5
19 दिसंबर
15.5
11.0
|
|