सुबह उठते ही पेट लगता है गुब्बारे जैसा? अनजाने में आप भी कर रहे हैं ये 8 गलतियां, आज ही सुधारें

cy520520 2025-12-28 11:56:43 views 253
  

सुबह पेट फूलने और गैस से हैं परेशान तो आज ही बदलें ये आदतें (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह का समय पूरे दिन की एनर्जी और मानसिक शांति के लिए बेहद अहम होता है। लेकिन अगर दिन की शुरुआत ही पेट फूले होने और गैस की परेशानी के साथ हो, तो यह न केवल शारीरिक असहजता लाता है बल्कि पूरे दिन की दिनचर्या पर भी असर डालता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिकतर लोग इसे एक आम समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसके पीछे आपकी ही कुछ आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। सही समय पर इन आदतों को पहचान कर सुधार लिया जाए, तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी वे गलत आदतें हैं जो सुबह गैस और पेट फूले होने की वजह बन सकती हैं।
देर रात हेवी खाना

रात को देर से या सोने के करीब भारी खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता और सुबह पेट भारी लगने लगता है।
बहुत तेजी से खाना खाना या बिना चबाए निगलना

जब आप खाना चबाए बिना जल्दी-जल्दी खाते हैं, तो आपके साथ हवा भी पेट में चली जाती है, जो गैस बनने का कारण बनती है।
बार-बार तले-भुने और प्रोसेस्ड फूड का सेवन

ऐसे फूड्स में वसा की मात्रा अधिक होती है जो पचने में समय लेते हैं, जिससे ब्लोटिंग और गैस की समस्या बढ़ जाती है।
पर्याप्त पानी न पीना

कम पानी पीने से शरीर में डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे खाना सही तरीके से पच नहीं पाता और गैस बनने लगती है।
फिजिकल एक्टिविटी की कमी

आप एक्सरसाइज नहीं करते या दिन भर बैठे रहते हैं तो इससे पाचन धीमा होता है, जो गैस और पेट फूलने का कारण बनता है।
तनाव में रहना

मेंटल स्ट्रेस सीधा पेट की सेहत पर असर करता है। चिंता से पाचन क्रिया बाधित होती है, जिससे गैस की समस्या बढ़ती है।
एक बार में ज्यादा मात्रा में खाना

पेट को अचानक अधिक मात्रा में भोजन देने से वह सही से डाइजेस्ट नहीं कर पाता, जिससे गैस और ब्लोटिंग महसूस होता है।
गैस बनाने वाले फूड्स खाना

चना, राजमा, गोभी, ब्रोकली जैसी सब्जियों और दालों का ज्यादा सेवन भी सुबह ब्लोटिंग का कारण बन सकता है।

अगर आपको रोज सुबह पेट फूला हुआ लगता है या गैस की समस्या होती है, तो इन आदतों की समीक्षा करें। इन्हें सुधार कर आप न केवल इस समस्या से राहत पा सकते हैं, बल्कि दिन की शुरुआत भी हल्के और एनर्जेटिक ढंग से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सावधान! खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, एसिडिटी और गैस से हो जाएंगे बेहाल

यह भी पढ़ें- सिर्फ स्पाइसी फूड को न दें दोष, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा- एसिडिटी की सही वजह बताएंगे 6 जरूरी टेस्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138972

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com