search

पटना एयरपोर्ट: खराब मौसम से 23 विमान लेट, दिल्ली-बेंगलुरु समेत कई रूट्स पर हुई देरी

deltin33 2025-12-28 09:56:16 views 1184
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर हवाई परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। हालांकि, अन्य दिनों की तुलना में असर कम देखा गया और किसी भी उड़ान को रद नहीं किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बावजूद इसके देश के विभिन्न शहरों में कोहरे की स्थिति के कारण पटना आने-जाने वाली कुल 23 उड़ानें निर्धारित समय से देरी से संचालित की गईं। जानकारी के अनुसार, पटना आने वाली 13 और प्रस्थान करने वाली 10 उड़ानें एक से दो घंटे की देरी से संचालित हुईं।

पटना से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई805 करीब दो घंटे विलंब से रवाना हुई। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली जाने वाली उड़ान अपने तय समय से एक घंटे की देरी से दोपहर 12.35 बजे उड़ी।

इसी तरह इंडिगो की रांची जाने वाली उड़ान 6ई6902 एक घंटे, चंडीगढ़ जाने वाली उड़ान 6ई6485 ढाई घंटे की देरी से शाम 4.26 बजे तथा लखनऊ जाने वाली उड़ान 6ई925 एक घंटे की देरी से शाम 4.10 बजे रवाना हुई। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई से पटना आने वाली करीब 10 उड़ानें 30 से 45 मिनट की देरी से पहुंचीं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521