search

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किए गए गैस सिलेंडर रिसाव से झुलसे मां-बेटा, हालत गंभीर

deltin33 2025-12-28 04:26:59 views 586
  

गैस सिलेंडर में हुए रिसाव के बाद आग लगने से झुलसे मां बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।



संवाद सहयोगी, लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय समय शुक्रवार रात को गैस सिलेंडर में हुए रिसाव के बाद आग लगने से झुलसे मां बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको शनिवार को दिल्ली जीटीबी अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मूलरूप से रायबरेली के जगतपुर जड़ैया निवासी राजेश (38) मां कलावती (60) व पत्नी काजल के साथ ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर बी-1 में स्थित एक मकान में किराए पर रहकर फैक्ट्रियों में टिफिन सप्लाई का काम करते हैं। स्वजन के अनुसार शुक्रवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया और आग लगने से आग की चपेट में आकर मां बेटा बुरी तरह झुलस गए।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दुर्घटना में झुलसे हुए लोगों को पुलिस ने लोनी के 50 शैय्या संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने घायलों को दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया था। हालत में सुधार न होने पर मां बेटे को अब दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521