search

फर्रुखाबाद में कोहरे का कहर, कालिंदी एक्सप्रेस छह घंटे और साबरमती 16 मिनट देरी से पहुंची

LHC0088 2025-12-28 00:27:35 views 1112
  



जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। कोहरा पड़ने के बाद से भिवानी - प्रयागराज के बीच चलने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अधिकतर देरी से चल रही है। शनिवार को भी कालिंदी छह घंटा देरी से यहां आई। साबरमती एक्सप्रेस 16 मिनट देरी से पहुंची। अन्य ट्रेन भी विलंब से चलीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस के यहां आने का समय सुबह 5:35 बजे है। यह ट्रेन दोपहर को 11:32 बजे यहां आई। 35 मिनट बाद कानपुर होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। प्रयागराज से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस के यहां आने का समय रात 9:45 बजे है।

यह ट्रेन प्रयागराज से ही शाम को एक घंटा विलंब से 4:55 बजे चलने की जानकारी मिली है। जिससे ट्रेन रात 11 बजे के बाद आने की संभावना जताई जा रही है। थाबे जंक्शन से साबरमती बीजी तक जाने वाली साप्ताहिक साबरमती एक्सप्रेस के यहां आने का समय दिन में तीन बजे है।

यह ट्रेन 3:16 बजे यहां आई। इसके अलावा अन्य ट्रेन भी 15 से आधा घंटा विलंब तक चलीं। रोडवेज बसों का संचालन भी कोहरे के कारण प्रभावित हो रहा है।

सुबह दिल्ली से आने वाली बसें करीब एक घंटा विलंब से यहां पहुंचीं। डिपो के संचालन प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि कोहरे में बसों के संचालन के लिए चालक - परिचालकों को सावधानी बरतने को कहा जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138