search

हिमाचल में डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री बोले- यह गलत, हर संस्थान की बन रही रोजाना रिपोर्ट, ...माफी मांग लेते तो

cy520520 2025-12-27 23:27:59 views 940
  

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने डॉक्टरों  



जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल ने डॉक्टरों की हड़ताल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये काम भगवान का काम है, भगवान तो करुणा व दया करते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
किसी की सर्विस या करियर के खिलाफ नहीं

यह हो सकता है वे दबाव बनाने के लिए कर रहे हैं। डाक्टर्स को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए। हम किसी की सर्विस के खिलाफ नहीं हैं, न ही किसी के करियर के खिलाफ हैं। हमें लोकहित व लोगों की स्वास्थ्य की सुविधा भी देखनी है। इसी मामले में शनिवार को निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को बुलाया था।
हर संस्थान की रोजाना रिपोर्ट बन रही

उन्होंने कहा कि हमारी इमरजेंसी सर्विस में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हर स्वास्थ्य संस्थान की रोजाना रिपोर्ट बनाई जानी है। रिपोर्ट में किस संस्थान में कितने डॉक्टर कहां पर काम कर रहे हैं और कौन काम नहीं कर रहे हैं। हम इमरजेंसी सर्विसेज में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
माफी मांग लेते तो सुलझ सकता था मामला

यह मसला भी शीघ्र ही हल हो जाएगा। मुख्यमंत्री के आने के बाद उनके साथ बैठक करवाई जानी है। वह खुद ही डॉक्टर की मुख्यमंत्री से बातचीत करवाने की पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा बोलते हैं कि डॉक्टर को कभी ज्यादा क्रोध में नहीं आना चाहिए। मेरा निजी तौर पर मानना है कि अगर चुपचाप से आकर मुख्यमंत्री से माफी मांगने की बात करते तो मामला सुलझ सकता था।

उन्होंने दावा किया कि डाक्टरों की हड़ताल का मसला जल्द ही हल कर लिया जाएगा। मरीजों को इस दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसलिए इसका पूरा ध्यान रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

  

यह भी पढ़ें: मनाली में सैलानियों का सैलाब, ...यहां बर्फ में जश्न; न्यू ईयर पर घूमने निकलने से पहले चेक कर लें होटल आक्यूपेंसी

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ग्रेट खली के जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रेसलर के सवाल उठाने के बाद SDM पांवटा साहिब भी आए मीडिया के सामने
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737