search

चिट्टे का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत, पुलिस ने तीन साथियों को किया गिरफ्तार

deltin33 2025-12-27 22:57:47 views 538
  

पुलिस की तरफ से पकड़े गए आरोपित।  



जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा के तलवंडी साबो के गांव लेलेवाला के एक युवक की नशे की अधिक मात्रा (ओवरडोज) से मौत होने की खबर सामने आई है। तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक की माता के बयानों के आधार पर गांव के तीन युवकों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक हिम्मत सिंह (21) पुत्र बसंत सिंह, निवासी लेलेवाला के तौर पर हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक की मां राणो कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि गांव के तीन युवक आरोपित काकड़ सिंह उर्फ सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी और राजा सिंह उसके बेटे हिम्मत सिंह को साथ ले गए थे। आरोपित यह कहकर घर से गए थे कि उनका किसी से झगड़ा हो गया है और वे समझौता कर वापस आएंगे।

कुछ समय बाद तीनों युवक कथित तौर पर नशे की हालत में उनके घर वापस आए और कहने लगे कि हिम्मत सिंह की हालत ठीक नहीं है। उसे इलाज के लिए भर्ती करवाना होगा। राणो कौर ने बताया कि जब वह उनके साथ घटना स्थल पर पहुंची, तो हिम्मत सिंह की बांह में इंजेक्शन लगा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें- जी राम जी का विरोध, सभी राज्यों को पत्र लिखेगा पंजाब, राज्य को 600 करोड़ का होगा घाटा

  
मृतक की फाइल फोटो।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

इसके बाद पूरा परिवार हिम्मत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो लेकर आया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राणो कौर ने आरोप लगाया कि उक्त तीनों युवक कथित तौर पर नशा बेचते हैं और इन्होंने ही हिम्मत सिंह को नशे का आदी बनाया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपितों में से एक ने फोन पर हिम्मत सिंह से पैसे लेने की बात भी कही थी।

यह भी पढ़ें- मान सरकार ने आश्रित बच्चों के लिए जारी की 314.22 करोड़ की वित्तीय सहायता, डॉ. बलजीत कौर ने साझा किए आंकड़े

दर्ज बयानों में पीड़िता ने आरोप लगाया कि इन व्यक्तियों ने उसके बेटे हिम्मत सिंह को नशे का इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अपने पीछे माता-पिता के अलावा एक बहन, पत्नी और नौ महीने का बच्चा छोड़ गया है।
आरोपितों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज

तलवंडी साबो पुलिस ने आरोपित राजा सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी और काकड़ सिंह उर्फ सुखविंदर सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। डीएसपी तलवंडी साबो हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- युवक ने किया सुसाइड, पत्नी से तलाक, टेंशन दूर करने के लिए शराब का सहारा और आखिर में मौत को गले लगाया
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521