Weekly Numerology Horoscope: नए साल में इस मूलांक को मिलेंगे मनचाहे परिणाम, सेहत का रखें ख्याल

LHC0088 2025-12-27 22:57:37 views 59
  

Weekly Numerology Horoscope 29 December to 4 January 2026 पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। नए साल में जबरदस्ती से नहीं, बल्कि जागरूकता और शांत आत्मविश्वास के साथ प्रवेश करें। भरोसा रखें कि शांति और ठहराव के ये पल भी आपको भीतर से मजबूत बना रहे हैं। इस परिवर्तन को सचेत रूप से सम्मान देने से आप अपने मन और भावनाओं को नए साल के लिए स्थिरता, समझ और नए विश्वास के साथ तैयार करते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जन्मांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे)

  

  • करियर और धन - यह सप्ताह फाइलें बंद करने, कागजात व्यवस्थित करने और योजनाओं को नए सिरे से ढालने के लिए बहुत अच्छा है। आपका अनुशासन आपको उन कामों को पूरा करने में मदद करेगा, जिन्हें दूसरे टालते हैं। नए प्रोजेक्ट शुरू न करें, समापन ही आपका मुख्य विषय है। पैसों में स्थिरता सावधानी से समीक्षा करने से आएगी।
  • स्वास्थ्य - शरीर की बनावट, जोड़ों और थकान पर ध्यान दें। शरीर को कोमल देखभाल चाहिए। स्ट्रेचिंग, गुनगुने पानी से स्नान और पूरी नींद लाभ देगी।
  • रिश्ते - आप भावनात्मक रूप से थोड़े संयमित लग सकते हैं, लेकिन आपके इरादे साफ होंगे। भावनाएं धीरे और प्रैक्टिकल तरीके से व्यक्त करें। परिवार से जुड़े मामलों में धैर्य जरूरी है।
  • शुभ रंग: मिट्टी भूरा
  • शुभ अंक: 4
  • सकारात्मक वाक्य: मैं धैर्य, व्यवस्था और आंतरिक शांति से स्थिरता बनाता/बनाती हूं।

जन्मांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे)

  

  • करियर और धन -धीमी गति आपको असहज कर सकती है, लेकिन यही जरूरी है। पैसों की जिम्मेदारियों, समझौतों और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा करें। कोई बातचीत या समझ आपकी दिशा को सकारात्मक रूप से बदल सकती है। जल्दबाजी से बचें, स्पष्टता सोच-विचार से आएगी।
  • स्वास्थ्य - बेचैनी को नजरअंदाज करने से मानसिक थकान बढ़ सकती है। पैदल चलना, प्रकृति में समय बिताना और सांसों पर ध्यान देना आपको जमीन से जोड़ेगा। स्क्रीन टाइम कम करें।
  • रिश्ते - आप भावनात्मक स्पष्टता चाहते हैं। ईमानदार बातचीत से मन हल्का होगा। सतही रिश्तों और भटकाव से दूरी रखें। डायरी लिखना आपकी भावनाओं को समझने में मदद करेगा।
  • शुभ रंग: फिरोजी
  • शुभ अंक: 5
  • सकारात्मक वाक्य: मैं स्पष्टता, संतुलन और समझदारी से लिए गए निर्णयों में अपनी आजादी पाता/पाती हूं।

जन्मांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे)

  

  • करियर और धन - परिवार या काम से जुड़ी जिम्मेदारियां प्राथमिकता पर रहेंगी। आपको बिना शोर के सराहना मिल सकती है। कार्यस्थल की भावनाओं में ज्यादा उलझने से बचें। दूसरों के लिए देने और खुद का ध्यान रखने में संतुलन रखें।
  • स्वास्थ्य - भावनात्मक तनाव से रोग-प्रतिरोधक क्षमता या गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। गुनगुने पेय, पूरा आराम और भावनाओं को व्यक्त करना जरूरी है। अपनी भावनाओं को दबाएं नहीं।
  • रिश्ते - यह आपके लिए सबसे संतुलित सप्ताहों में से एक है। रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। शादीशुदा जीवन में नजदीकी और समझ आएगी। अविवाहित लोग गंभीर रिश्ते को लेकर स्पष्टता पाएंगे।
  • शुभ रंग: हल्का गुलाबी
  • शुभ अंक: 6
  • कारात्मक वाक्य: मैं दूसरों का ख्याल रखते हुए अपना भी ध्यान रखता/रखती हूं।


निष्कर्ष -

सप्ताह 53 (29 दिसंबर 2025 - 4 जनवरी 2026) केवल साल का अंत नहीं है, यह दो चक्रों के बीच का पवित्र ठहराव है। यह खुद के बारे में सोचने, भावनाओं को क्लियर करने, क्षमा करने और सोच-समझकर तैयारी करने का समय है। धीरे चलें, मन से सुनें और भरोसा रखें कि स्पष्टता ठीक उसी समय मिलेगी जब जरूरत होगी।

आप इस साल को जैसे समाप्त करते हैं, वही तय करता है कि आप अगले साल में कितनी मजबूत ऊर्जा के साथ प्रवेश करेंगे। बिना अपराधबोध के आराम करें और उन अपेक्षाओं को छोड़ दें जो अब आपके सच से मेल नहीं खातीं। इस शांत परिवर्तन को जागरूकता और कृतज्ञता के साथ सम्मान देने से आप नए साल में उद्देश्य, मजबूत भावनाओं और अधिक समझदारी से नई शुरुआत के साथ प्रवेश करेंगे।

यह साप्ताहिक अंक-ज्योतिष भविष्यफल Astropatri.com की अनुभवी अंक-ज्योतिष विशेषज्ञ भानुप्रिया मिश्रा द्वारा तैयार किया गया है। फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140694

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com