search

नई साल के मौके पर वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, रेलवे ने कटड़ा के लिए चलाईं स्पेशल ट्रेन; धाम पर बढ़ी रौनक

Chikheang 2025-12-27 20:27:20 views 838
  

वैष्णो देवी धाम



संवाद सहयोगी, कटड़ा। नववर्ष के आगमन के साथ ही मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी जारी है।हालांकि बीते वर्ष के मुकाबला जारी वर्ष में वर्तमान में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिसकी मुख्य वजह कटड़ा में पूरी तरह से ट्रेनों का आवागमन नहीं होना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला कठुआ में बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए रेल ट्रैक को अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है जिसके कारण कम संख्या में ट्रेनों की आवाजाही कटड़ा में अभी तक बनी हुई है।

हालांकि, नव वर्ष के आगमन को लेकर रेलवे विभाग ने 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक कटड़ा और दिल्ली के बीच विशेष रेल सेवा शुरू कर दी है जिससे मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

एक और जहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही सुरक्षा बल व खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हो गई है तो दूसरी ओर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी तरह के उचित इंतजाम किए हैं।

वहीं वर्तमान में यह आंकड़ा बढ़कर 20000 से 26000 के मध्य पहुंच गया है। शनिवार को दिन भर मौसम मिला-जुला रहा। हालांकि, दोपहर तक धूप खिली रही और उसके उपरांत आसमान पर बादलों का जमघट देखने को मिला।
हेलिकॉप्टर सेवा श्रद्धालुओं को लगातार मिल रही है

पल-पल बदल रहे मौसम के बावजूद कटड़ा से चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा श्रद्धालुओं को दिनभर उपलब्ध रही वही भवन मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा के साथ ही मां वैष्णो देवी भवन तथा भैरव घाटी के मध्य चलने वाली रोपवे केवल कार सेवा भी श्रद्धालुओं को पूरी तरह से उपलब्ध रही।

श्रद्धालु सभी तरह की सेवाओं का लाभ उठाते हुए दिनभर अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा करते नजर आए, श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ आधार शिविर कटड़ा पहुंचकर पंजीकरण करवा कर आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त जोश व श्रद्धा के साथ भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।

मां वैष्णो की यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु आधार शिविर कटड़ा में प्रसाद के रूप में खरीदारी भी कर रहे हैं जिसके चलते कटड़ा के बाजारों में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बीते 26 दिसंबर को 25400 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी की यात्रा की थी तो वही 27 दिसंबर यानी कि वीरवार बाद दोपहर 3:00 तक करीब 19500 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953