search

जम्मू में CBI वकील की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहली ही मिली थी ज्वाइनिंग, ड्राइवर गिरफ्तार

deltin33 2025-12-27 19:27:58 views 1058
  

CBI वकील शेख आदिल नबी की सड़क हादसे में मौत (प्रतिकात्मक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, जम्मू। रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक 35 वर्षीय CBI वकील शेख आदिल नबी की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर बनिहाल के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी वकील की कार को पीछे से टक्कर मारती दिख रही है।
कौन थे शेख आदिल नबी?

मृतक शेख आदिल नबी ने हाल ही में UPSC परीक्षा पास की थी और उन्हें चंडीगढ़ में टॉप जांच एजेंसी में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर नियुक्त किया गया था। रामबन के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अरुण गुप्ता ने कहा कि आदिल शेख पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर काम कर रहे थे और करीब दो महीने पहले CBI, चंडीगढ़ में नियुक्त हुए थे। इस भीषण सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।  

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने टक्कर में शामिल महिंद्रा स्कॉर्पियो के ड्राइवर मोहम्मद शफी को गिरफ्तार कर लिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521