search

Maruti Suzuki Baleno के CNG वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

cy520520 2025-12-27 16:03:19 views 708
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में Maruti Baleno को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस प्रीमियम हैचबैक कार के CNG वेरिएंट Sigma को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Maruti Baleno Price

Maruti की ओर से Baleno के CNG वेरिएंट के तौर पर Delta को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस प्रीमियम हैचबैक के CNG वेरिएंट को 7.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 7.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 54 हजार रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स, करीब 41 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 8.64 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Baleno के CNG वेरिएंट Delta को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.64 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.64 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 10806 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 6.64 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10806 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Baleno के CNG वेरिएंट Delta के लिए करीब 2.42 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 11.07 लाख रुपये हो जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737