search

CM सामूहिक विवाह में वरमाला से पहले दूल्हा-दुल्हन को करना होगा ये काम, उसके बाद ही होगी शादी

cy520520 2025-10-6 21:36:31 views 922
  बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद वर-वधू एक दूजे को डाल सकेंगे जयमाला।





जागरण संवाददाता, बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ी को रोकने के लिए शासन ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसमें अब वर-वधू के बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही एक दूसरे को वरमाला पहना सकेंगे।

इस बार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए समाज कल्याण विभाग ने फेस आइडी व बायोमेट्रिक सत्यापन की तैयारियां शुरू की है। अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 154 आवेदन मिले हैं।



मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकार निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए मिलने वाली 51 हजार रुपये की धनराशि को एक लाख रुपये किया है। जिसमें से 60 हजार बेटी के खाते में, 25 हजार रुपये का सामान व 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह व्यवस्था जुलाई माह से शुरू हुई है। इस बार नवंबर माह में नगर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर तैयारी चल रही है।



विभाग के पास अब तक ग्रामीण व शहरी मिलाकर कुल 154 आवेदन आए हैं। लेकिन इसमें होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए विभाग ने नियमों में बदलाव के तहत फेस आइडी व बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की है।

जिसमें सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधू का बायोमेट्रिक सत्यापन किए जाने के बाद ही वर व वधू एक दूसरे को वरमाला पहनाएंगे। दरअसल कई जिलों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गड़बड़ियां सामने आई, जिसमें पात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल सका।



आवेदन करवाकर गलत तरीके से योजना का लाभ लिया गया। इसको रोकने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन कारगर सिद्ध होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री विवाह योजना में इस बार वर-वधू का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। आवेदन किए जा रहे हैं। पात्रता के आधार पर ही योजना का लाभ मिले, इसके लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है।

अभिषेक अवस्थी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बांदा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737