search

टूट जाएगा बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड... दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बना रहा सऊदी अरब

Chikheang 2025-12-21 23:07:24 views 574
  

ये टावर 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगा (फोटो: रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है? जाहिर है कि आप बुर्ज खलीफा का नाम लेंगे। लेकिन बहुत जल्द ये रिकॉर्ड बदलने वाला है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस अपने देश में बुर्ज खलीफा से भी ऊंची इमारत बनवा रहे हैं, जिसे जेद्दा टावर कहा जा रहा है। ये इमारत 1000 मीटर ऊंची है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है। ऐसे में सऊदी अरब का जेद्दा टावर जब बनकर तैयार हो जाएगा, तो यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बन जाएगा। बुर्ज खलीफा में 163 फ्लोर हैं, जबकि जेद्दा टावर में इससे ज्यादा फ्लोर होंगे। इसकी 80 मंजिल का काम पूरा हो चुका है। गल्फ न्यूज के अनुसार ये टावर 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
2020 में पूरा हो जाना था निर्माण

जेद्दा टावर के निर्माण की घोषणा 2011 में हुई थी। इसके 2020 तक बनकर तैयार हो जाना था। लेकिन बाद में भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर जेद्दा टावर का कंस्ट्रक्शन रोक दिया गया था। तक तक टावर केवल 63 मंजिल तक बनकर तैयार हुआ था। अब इस साल निर्माण कार्य को फिर से शुरू किया गया है।

बताया जा रहा है कि जेद्दा टावर कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। टावर में होटल, ऑफिस और अपार्टमेंट होंगे। इसमें काफी तेज स्पीड से चलने वाली लिफ्ट लगेगी, जिससे कम से कम समय में ऊंचे फ्लोर तक पहुंचा जा सके। बिल्डिंग का कंस्ट्र्क्शन काफी तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें- सबसे अमीर शेख: अबू धाबी, सऊदी अरब या कतर में से कौन हैं आगे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953