महेंद्रगिरी दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की टूरिस्ट बस पलटी, 15 घायल; मची चीख-पुकार

LHC0088 2025-12-21 23:07:10 views 21
  

पलटी टूरिस्ट बस। (जागरण)



जागरण संवाददाता, अनुगुल। ओडिशा के गजपति जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महेंद्रगिरी पर्वत के दर्शन कर वापस लौट रहे खोर्धा जिले के पर्यटकों की बस रायगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत बादामासी घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस हादसे में करीब 15 पर्यटक घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ब्रेक फेल होने की आशंका

जानकारी के अनुसार, पर्यटक बस महेंद्रगिरी में भ्रमण करने के बाद वापस खोर्धा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बादामासी घाट के ढलान पर पहुंची, चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस मोड़ पर अचानक असंतुलित हुई और सड़क के किनारे पलट गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही गाराबांधा थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए पारलाखेमुंडी स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में भर्ती कराया गया है।
खोर्धा के निवासी हैं सभी यात्री

पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी लोग खोर्धा जिले के रहने वाले हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायलों का उपचार जारी है और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140068

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com