search

How Romantic! चांद नहीं दिखा तो Priyanka Chopra को बादलों के ऊपर लेकर गए थे निक जोनास

Chikheang 2025-12-21 22:07:54 views 1229
  

प्रियंका को बादलों के ऊपर लेकर गए थे निक जोनस



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने टैलेंट के दम पर सफलता हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा जहां जाती है अपना चार्म बिखेरना नहीं भूलतीं। वहीं प्रियंका और निक की जोड़ी के करोड़ों लोग दीवाने हैं और इसीलिए उनके किस्से भी सुनने में दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में प्रियंका ने कपिल के शो में निक जोनस के साथ एक खूबसूरत रोमांटिक डेट के बारे में बताया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
करवाचौथ पर नहीं दिख रहा था चांद

कपिल के शो में अर्चना पूरन सिंह ने प्रियंका से पूछा कि आप भारत में बड़ी हुई हो और मालती विदेश में बड़ी हो रही है तो क्या कोई ऐसी चीज है जिसे आप चाहती हो कि मालती भी उसे अपने देश से सीखे। इस पर प्रियंका ने कहा कि मालती उनके साथ भारत में बहुत ट्रेवल करती है वह हाल ही में उनके साथ हैदराबाद आई थी, इसके साथ ही वह मुंबई और दिल्ली आती रहती है। इस पर कपिल ने कहा कि आप अपनी बेटी को भी भारतीय संस्कार देती हैं। तो क्या आप अपने पति को यहां के कल्चर से वाकिफ रखती हैं।

  

यह भी पढ़ें- \“जीजू जाने दे\“, Dhurandhar के गाने पर प्रियंका चोपड़ा के पति का डांस देख रणवीर के मुंह से निकल गई ये बात

इस पर प्रियंका ने जवाब दिया, \“ हां बिल्कुल मेरे पति के साथ ही मेरे ससुराल भी यहां के कल्चर से वाकिफ हैं। जैसे मेरी सास करवाचौथ पर मेरे लिए सरगी भेजती हैं। इसके बाद कपिल ने पूछा क्या करवाचौथ के पीछे की कहानी जानने के बाद निक जोनास खुश हुए। इस प्रियंका कहा, \“वो बहुत खुश हुए, उन्होंने कहा- वाह मेरे लंबी उम्र के लिए तुम खाना नहीं खा रही हो\“। वहीं उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने कहा, \“निक एक बार किसी स्टेडियम में परफॉर्म कर रहे थे और उस वक्त रात के 10-11 बज चुके थे और चांद नहीं निकल रहा था। तो ये बड़ी रोमांटिक चीज है कि वो मुझे अपने प्लेन में बादलों के ऊपर लेकर गए और वहां मैंने व्रत तोड़ा\“।

  
प्रियंका के घरवाले ने क्या रखा निक का निकनेम

शो में एक सवाल जवाब के सेगमेंट के दौरान कपिल ने प्रियंका से पूछा कि क्या आपके घरवालों ने निक जोनस का कोई निकनेम रखा है। इस पर पीसी ने कहा कि हां उन्हें उनके चाचा, बुआ अक्सर निकवा, निक्की, निक्कु कहकर बुलाते हैं। फिर हंसते हुए प्रियंका ने बताया कि मेरे एक रिश्तेदार ने एक दिन उन्हें बोला- निक्कर। उन्होंने कहा, \“मेरी फैमिली में ऐसे कई लोग हैं जिनके पैग थोड़े कम ही रखने पड़ते हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस बात पर सब ठहाके लगाकर हंस पड़े।

निक जोनस अक्सर बॉलीवुड के गानों पर वाइब करते हुए भी नजर आते हैं हाल ही में वे धुरंधर के शरारत गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आए। वे अक्सर बॉलीवुड गानों को अपनी बेस्ट हाइप एक्टिविटी बताते हैं जो वे अपनी परफॉर्मेंस से पहले सुनते हैं।

यह भी पढ़ें- निक जोनस को \“निक्कर\“ कहकर बुलाते हैं Priyanka के घरवाले, कपिल शर्मा शो में \“देसी गर्ल\“ का खुलासा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953