search

सात्विक-चिराग की जोड़ी को अंतिम-4 में मिली हार, BWF वर्ल्ड टूर फाइनल के सेमीफाइनल में चीन से हारे

Chikheang 2025-12-21 22:07:31 views 931
  
सात्विक-चिराग की जोड़ी को अंतिम-4 में मिली हार, BWF वर्ल्ड टूर फाइनल के सेमीफाइनल में चीन से हारे



डिजिटल डेस्क। भारत के सात्विक साईराजरंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी शनिवार को सेमीफाइनल में चीन के लियांगवेईकेंग और वांगचांग से हारने के बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व टूरफाइनल्स से बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीत लिया, लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाए और एक घंटे तीन मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में 21-10, 17-21 13-21 से हार गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सात्विक और चिराग ने ग्रुप चरण में चीन की इस जोड़ी को हराया था। लेकिन प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने अहम मौके पर बाजी पलट दी। इस भारतीय जोड़ी को सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में हार का सामना नहीं करना पड़ा था। लेकिन शनिवार की हार से वे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली पहली पुरुष जोड़ी नहीं बन सके। हालांकि वे सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बन गए
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953