search

अयोध्या में युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, पुआल से जलाया शव

Chikheang 2025-12-21 19:07:13 views 1239
  

युवक की गला काट कर हत्या।



संवाद सूत्र, पटरंगा (अयोध्या)। एक युवक की गला काट कर हत्या कर दी गई। शव पर पुआल डाल कर जला दिया गया। ताकि उसकी पहचान न हो सके। उसकी गर्दन को धड़ से लगभग अलग कर दिया गया था। सुबह सैर के लिए निकले गांव के लोगों ने माइनर के पास अधजला शव देख पुलिस को सूचना दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना मुरादाबाद गांव की है। पटरंगा का यह गांव बाराबंकी जिले की सीमा पर स्थित है। इसलिए जांच में बाराबंकी की टिकैतनगर पुलिस को भी शामिल किया गया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ रुदौली आशीष निगम ने घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल की।

फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया है। शव की हालत देख प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पहचान के लिए आस-पास के थानों में सूचना भेजी गई है।

सीओ आशीष निगम ने बताया मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव का गला रेता गया था। पुआल डाल कर जलाने का प्रयास भी हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित किया गया है।

प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत होता है। शव की पहचान के लिए थानों को विवरण भेजा गया है। आसपास के गांवों में भी जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244