search

RBSE Time Table 2026: सब्जेक्ट एवं डेट वाइज चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट

deltin33 2025-12-21 16:37:47 views 1139
  

Rajasthan Board 10th and 12th datesheet 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का टाइम टेबल (RBSE Date Sheet 2026) जारी कर दिया गया है। टाइम टेबल के मुताबिक माध्यमिक (10वीं) बोर्ड एग्जाम का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक और उच्च माध्यमिक (12वीं) बोर्ड एग्जाम 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक संपन्न करवाए जायेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एक ही शिफ्ट में संपन्न होंगी परीक्षाएं

राजस्थान बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक ही शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 8:45 से लेकर 11:45 तक रहेगी। हालांकि, मूकबधिर स्टूडेंट्स को एक घंटा अतिरिक्त समय प्रदान किया जायेगा।
विषय एवं तिथि के अनुसार टाइम टेबल करें चेक

छात्र यहां से किस डेट में किस विषय की परीक्षा होगी उसकी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप नीचे टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करके PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE Class 10 Time Table 2026
परीक्षा की तिथिविषय एवं कोड
12 फरवरी 2026अंग्रेजी (02)
13 फरवरी 2026अंतराल
14 फरवरी 2026ऑटोमोटिव (101)/ सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102)/ स्वास्थ्य देखभाल (103) / सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं (IT &ITes)(104), फुटकर बिकी (105)/ ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (106) / निजी सुरक्षा (107) / अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग (108) / इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर (109)/ कृषि (110) / प्लम्बर (111) / टेलिकॉम (112) / बैंकिंग फाईनेंशियल सर्विस एण्ड इन्श्योरेंस (113)/ कन्स्ट्रक्शन (114) / फूड प्रोसेसिंग(115)
15 फरवरी 2026रविवार अवकाश
16 फरवरी 2026अंतराल
17 फरवरी 2026सामाजिक विज्ञान (08)
18 फरवरी 2026अंतराल
19 फरवरी 2026हिन्दी (01)
20 फरवरी 2026अंतराल
21 फरवरी 2026विज्ञान (07)
22 फरवरी 2026रविवार अवकाश
23 फरवरी 2026अंतराल
24 फरवरी 2026गणित (09)
25 फरवरी 2026अंतराल
26 फरवरी 2026संस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्रम्) (95/1)
27 फरवरी 2026तृतीय भाषा- संस्कृत (71) / उर्दू (72) / गुजराती (73) / सिन्धी (74) / पंजाबी (75)
28 फरवरी 2026संस्कृतम् (द्वितीय प्रश्न पत्रम्) (95/2)


RBSE Class 12 Time Table 2026
एग्जाम डेटसब्जेक्ट/ कोड
12 फरवरी 2026 मनोविज्ञान (19)
13 फरवरी 2026 अंग्रेजी अनिवार्य (02)
14 फरवरी 2026 लोक प्रशासन (06)
15 फरवरी 2026 रविवार अवकाश
16 फरवरी 2026 भूगोल (14)/ लेखाशास्त्र (30) / भौतिक विज्ञान (40)
17 फरवरी 2026 कम्प्यूटर विज्ञान (03) / इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस (04)
18 फरवरी 2026 संस्कृत साहित्य (12) / संस्कृत वाङ्मय (94)
19 फरवरी 2026 पर्यावरण विज्ञान (61)
20 फरवरी 2026हिन्दी अनिवार्य (01)
21 फरवरी 2026 दर्शन शास्त्र (85) / सामान्य विज्ञान (56)
22 फरवरी 2026 रविवार अवकाश
23 फरवरी 2026 राजनीति विज्ञान (11)/ भूविज्ञान (43)/ कृषि विज्ञान (84)
24 फरवरी 2026 चित्रकला (17)
25 फरवरी 2026 गणित (15)
26 फरवरी 2026
अंग्रेजी साहित्य (20) /टंकण लिपि (हिन्दी) (34) (टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 09.00 बजे प्रारंभ किया जाये।)
27 फरवरी 2026
ऋग्वेद (44) / शुक्ल यजुर्वेद (45)/ कृष्ण यजुर्वेद (46) / सामवेद (47) /अथर्ववेद (48) / न्याय दर्शन (49) /वेदान्त दर्शन (50) / मीमांसा दर्शन (51) / जैन दर्शन (52)/ निम्बार्क दर्शन (53) / वल्लभ दर्शन (54)/ सामान्य दर्शन (55) / रामानन्द दर्शन (57) / व्याकरण शास्त्र (86) / साहित्य शास्त्र (87) / पुराणेतिहास (88) धर्मशास्त्र (89) /ज्योतिष शास्त्र (90) / सामुद्रिक शास्त्र (91) / वास्तुविज्ञान (92) /पौरोहित्य शास्त्र (93)
28 फरवरी 2026 अर्थशास्त्र (10)/ शीघ्र लिपि-हिन्दी (32)/ शीघ्र-लिपि अंग्रेजी (33) / कृषि जीव विज्ञान (39)/ जीव विज्ञान (42)
1 मार्च 2026 रविवार अवकाश
2 मार्च 2026 होलिका दहन
3 मार्च 2026 होली
4 मार्च 2026 इतिहास (13) / व्यवसाय अध्ययन (31)/ कृषि रसायन विज्ञान (38)/ रसायन विज्ञान (41)
5 मार्च 2026 कंठसंगीत (16) / नृत्य कथक (59) / वाद्य संगीत [(तबला-63), (पखावज-64), (सितार-65), (सरोद-66), (वायलिन-67), (दिलरुबा 68), (बांसुरी-69), (गिटार- 70)]
6 मार्च 2026 ऑटोमोटिव (101) /सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102)/ स्वास्थ्य देखभाल (103)/सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएँ (IT &ITes)(104) /फुटकर बिक्री (105)/ ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (ट्रेवल एंड ट्यूरिज्म) (106) /अरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग (108)/ इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर (इलैक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स) (109) /कृषि (सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली) (110) / प्लम्बर (111) / टेलीकॉम (112)/ बैंकिंग फाईनेंशियल सर्विस एण्ड इन्श्योरेंस (113)/ कन्स्ट्रक्शन (114) /फूड प्रोसेसिंग(115)
7 मार्च 2026 समाजशास्त्र (29)
8 मार्च 2026 रविवार अवकाश
9 मार्च 2026 गृह विज्ञान (18)
10 मार्च 2026 हिन्दी साहित्य (21)/ उर्दू साहित्य (22) /सिन्धी साहित्य (23) / गुजराती साहित्य (24) / पंजाबी साहित्य (25)/ राजस्थानी साहित्य (26) / फारसी (27)/ प्राकृत भाषा (28)/ टंकण लिपि (अंग्रेजी) (35) (टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 09.00 बजे प्रारम्भ किया जाये।)
11 मार्च 2026 शारीरिक शिक्षा (60)





Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2026 PDF Link

मूक बधिर स्टूडेंट्स का टाइम टेबल

  

  
एडमिट कार्ड स्कूल से होंगे प्राप्त

बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे सभी छात्रों के प्रवेश पत्र उनके संबंधित स्कूल में परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व भेज दिए जायेंगे। स्टूडेंट्स प्रवेश पत्र आते ही अपने स्कूल में क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर पायेंगे।

यह भी पढ़ें- RBSE 10th Date Sheet 2026: राजस्थान बोर्ड माध्यमिक टाइम टेबल जारी, सब्जेक्ट वाइज जानें किस डेट में किस विषय की होगी परीक्षा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521